पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी
शोहरतगढ़ वी0 पैक्स सहकारी समिति डोहरिया खुर्द में तैनात सचिव शेषराम यादव से बीते शुक्रवार को यूरिया खाद मामले में हुई मार-पीट के मामले को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शोहरतगढ़ थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए सचिव शेषराम यादव ने शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ही सेमरा गांव निवासी एक नामजद समेत उनके तीन साथियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी 10 बोरी यूरिया मांगने लगे, जब हमने कहा कि खाद कल मिलेगा। इसी पर सभी लोग हमे मारने-पीटने लगे, जिससे हमारे पैर, सिर व आंख में गम्भीर चोट लगी हुई है। सभी लोगों ने जाते वक्त गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी भी दिये है। उन्होंने शोहरतगढ़ पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए शोहरतगढ़ पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
