विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के मंडल जोगिया के बूथ संख्या 351,352 पर पहुँचकर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बी.एल.ओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली व व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सुधारों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। साथ ही, मतदाता सूची के अनुसार सुचारू रूप से शत प्रतिशत लोगों का SIR फॉर्म भराने हेतु कहा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि SIR केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि मतदाता अधिकारों के संरक्षण का माध्यम है,हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए जिससे प्रत्येक व्यक्ति लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष जोगिया महेंद्र लोधी,वरिष्ठ नेता अरविंद उपाध्याय,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय एंव बूथ के बी.एल.ओ गण उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की
- by Netra 24 Times
- 30/11/2025
- 22 Views
- 3 months ago
