Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत एक महत्त्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत एक महत्त्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 07 दिसम्बर 2025, रविवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार, इटवा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति उसका मतदाता होता है। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो, यह कार्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बूथ स्तर पर भ्रमण कर छूटे हुए नामों को जोड़ने तथा त्रुटियों को ठीक कराने में पूरी ईमानदारी और तन्मयता दिखाएँ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन की शक्ति उसकी निरंतर सक्रियता और पारदर्शी कार्यप्रणाली में निहित है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सुधार केवल चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ने का महत्त्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा लाभार्थी संवाद पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिला संगठन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर चला रहा है। जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी लगातार फील्ड में जाकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी मंडलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर 100% सत्यापन कार्य पूरा करने का संकल्प दोहराया। कार्यशाला के दौरान मतदाता सूची सुधार, फ़ॉर्म–6, 7, 8 की प्रक्रियाएँ, पात्र-अपात्र मतदाताओं की पहचान, डिजिटल सत्यापन, बूथ सशक्तिकरण तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अधिकतम जनसंपर्क कर मतदाता सूची को शुद्ध एवं पूर्ण बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता, SIR अभियान के विधानसभा संयोजक कृष्णा मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, रामकृपाल चौधरी, मण्डल अध्यक्षगणदीपनारायण त्रिपाठी, श्रवण गिरी, राजेश पाण्डेय, भाजपा नेता मंगल चौरसिया सहित वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता बंधु।