लोकप्रिय सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा संसद भवन में दिनांक 13 नवम्बर गुरुवार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों के समक्ष मनरेगा के तहत पिछले दो वर्षों से लम्बित फण्ड रिलीज न होने का मुद्दा दृढ़ता से उठाया गया। वहीं सांसद जगदम्बिका पाल जी के प्रयासों और पहल के फलस्वरूप भारत सरकार के सचिव द्वारा तात्कालिक कार्रवाई करते हुए मनरेगा की बकाया राशि को रिलीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से सिद्धार्थनगर जिले में निर्माण सामग्री की उपलब्धता, ग्रामीण रोजगार योजनाओं का सुचारू संचालन और जल संरक्षण, स्वच्छता मिशन तथा आंगनवाड़ी जैसी अन्य सरकारी योजनाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों में कमी आयेगी। इसके लिए सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा डुमरियागंज लोकसभा के ग्राम प्रधानों की ओर से भारत सरकार के सचिव एवं सभी सम्बन्धित अधिकारियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर
भारत सरकार के सचिव ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए मनरेगा की बकाया राशि को किया रिलीज – सांसद
- by Netra 24 Times
- 19/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
