Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब, किसान और मजदूर की जीवनरेखा है : जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद

भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा में मनरेगा से सम्बन्धित बिल पेश किये जाने और मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के विरोध में कांग्रेसियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।

केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा में मनरेगा से सम्बन्धित बिल पेश किये जाने और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने की साजिश के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में 12•30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का चित्र हाथ में लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पहुंचकर शान्तिपूर्ण आक्रमक तेवर में विरोध जताया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि लोकसभा में पेश किया गया मनरेगा सम्बन्धी बिल मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने और इस जनकल्याणकारी योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश है। मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब, किसान और मजदूर की जीवनरेखा है। लोकसभा में पेश किया गया बिल और मनरेगा का नाम बदलने का प्रयास महात्मा गांधी जी के विचारों पर सीधा हमला है। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू एवं सादिक अहमद और बदरे आलम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों से रोजगार और गांधी जी से उनका सम्मान छीनना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला महासचिव सतीश चन्द्र त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार ने मनरेगा से छेड़छाड़ और नाम बदलने का फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों से संसद तक व्यापक आन्दोलन छेड़ेगी। इस अवसर पर जिल्ले गालिब, पवन पाण्डेय, रियाज मनिहार, सुदामा प्रसाद, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, मुकेश चौबे, शाहिद प्रधान, रियाजउद्दीन राईनी, उजैर खान, दिवाकर त्रिपाठी, रिजवान खान, मोहम्मद आसिफ, विज्ञानी बाबा, दिलीप कुमार, आलोक, गुल्ली, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।