फर्जी हाजिरी और रोजाना लाखों की लूट!
डुमरियागंज में मनरेगा भ्रष्टाचार की चौंकाने वाली कहानी, जिम्मेदार मौन
मनरेगा योजना के तहत विकास के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार अब खुलेआम लूट का रूप ले चुका है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में फर्जी हाजिरी और फोटो घोटाले के जरिए रोजाना लाखों रुपए का सरकारी धन साफ किया जा रहा है। मजदूरों की मेहनत की कमाई का यह खेल विभाग की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा है, पर जिम्मेदार अधिकारी खामोश हैं। मनरेगा के पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया एनएमएमएस ऐप (NMMS App) अब भ्रष्टाचारियों के लिए ‘लूट का औजार’ बन चुका है। नियम के मुताबिक मजदूर की लाइव फोटो अपलोड कर हाजिरी दर्ज की जानी थी, लेकिन विभागीय मिलीभगत से फर्जी फोटो और नामों के जरिए हाजिरी दिखाई जा रही है।
सिद्धार्थनगर
मनरेगा में मजदूर काम के बजाय सेल्फी लेते आ रहें नजर
- by Netra 24 Times
- 06/11/2025
- 88 Views
- 3 months ago
