पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र मे प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा 03 परिवारों को एक साथ विदा किया गया। तीन परिवारों को बिखरने से बचाने में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय व उप निरीक्षक रामनारायण शुक्ला व काउंसलिंग टीम में महिला हेड आरक्षी आशा गौड़, महिला हेड आरक्षी रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी रीना व महिला आरक्षी शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान परिवारों में पूजा पत्नी सुनील साकिन बनकटा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर, लुकमान पुत्र अहमद रउफ साकिन सोहास थाना व जनपद सिद्धार्थनगर, पूजा पत्नी केसरी साकिन सबुआ थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर थीं।
सिद्धार्थनगर
महिला थाना शक्ति केन्द्र ने 03 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ किया विदा
- by Netra 24 Times
- 22/12/2025
- 246 Views
- 2 months ago
