डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22/11/2025 को प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज तथा थानाध्यक्ष भवानीगंज के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत आज दिनाँक 22.11.2025 को ग्राम भड़रिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत साइबर जागरूकता व नये कानून के बारे में बताया गया एवं सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं के बारे में बताया गया तथा बालिकाओं, महिलाओं के साथ होने वाले अपराध व बच बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे यातायात माह से सम्बंधित कानून एवं नए कानून कीं जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181, 101 के बारे में जानकारी दी गयी ।
थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम का विवरण—-
01.उ0नि0 नेबूलाल थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.आरक्षी आनंद मौर्य, अनिल यादव, कयूम अंसारी थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
