डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09/12/2025 को प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व मे थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उच्च डीह स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया | छात्र/छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया व जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरुक किया गया ।
मिशन शक्ति टीम का विवरण-
1.उ0नि0 रविन्द्र यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.म0 का0 रविता यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
