डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 10/11/2025 प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थाना क्षेत्र चिल्हिया में महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं बहू बेटी सम्मेलन लगाकर व महिलाओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।
थाना चिल्हिया मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01.उ0नि0 लालचंद यादव, शारदा प्रसाद यादव थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.आरक्षी सुनील कुमार, सलमान थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.महिला आरक्षी सीमा यादव, कंचन यादव, म0 हो 0गा0 सुषमा पाण्डेय थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज 5.0 (बहू बेटी सम्मेलन तथा जनचौपाल) कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र स्थापना के उपरांत नारी सुरक्षा एंव स्वालंबन के थाना चिल्हिया मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम चिल्हिया में महिलाओं को जनचौपाल लगाकर आत्मनिर्भर के बारे में जानकारी दी तथा बहू बेटी कार्यक्रम चलाकर महिलाओ को सुरक्षा के बारे मे व हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया
- by Netra 24 Times
- 11/11/2025
- 24 Views
- 3 months ago
