भांभर फेयर सोसायटी, वन उम्मड फाउण्डेशन पचपेड़वा तथा परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मन्नत मैरिज हॉल पचपेड़वा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरवासियों के साथ-साथ 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, त्रिलोकपुर कैंप के जवानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में एसएसबी त्रिलोकपुर कैम्प की ओर से सहायक उप निरीक्षक कंचक शार्प, मुख्य आरक्षी आलोक सिंह, मुख्य आरक्षी अजीत मलिक, आरक्षी विश्वनाथ बैग, आरक्षी चालक विनोद गोदारा सहित अन्य साथियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजक संस्थाओं ने रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके इस योगदान से जरूरतमन्द मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। शिविर में आये लोगों ने भी ऐसे कार्यक्रमों को सराहते हुए भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील किया।
सिद्धार्थनगर
रक्तदान शिविर में दिखा नगरवासियों उत्साह, एसएसबी जवानों व नगरवासियों ने किया रक्तदान
- by Netra 24 Times
- 05/12/2025
- 18 Views
- 2 months ago
