उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सरकारी आवास पर विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने शिष्टाचार भेंट-मुलाकात की। इस दौरान मंत्री से निवेदन किया कि पल्टादेवी मंदिर के शिलान्यास उपरान्त उनके कर कमलों द्वारा जल्द ही लोकार्पण किया जायें, ताकि क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार का लाभ जल्द मिल सकें। जिसको लेकर मंत्री ने आश्वस्त किया कि पल्टादेवी मंदिर का लोकार्पण जल्द ही उनके द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही शोहरतगढ़ विधानसभा में दो अन्य प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु धनराशि शीघ्र जारी की जायेगी। वहीं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर शोहरतगढ़ को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाई जायेगी। विधानसभा शोहरतगढ़ को पर्यटन की नई पहचान देने की दिशा में सकारात्मक पहल और सहयोग के लिए विधायक विनय वर्मा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर
लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने मंत्री जयवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 12 Views
- 3 months ago
