विधायक ने बीएलओ के द्वारा किये जा रहे कार्यों की किया सराहना
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मारवाड़ी धर्मशाला बूथ पर सोमवार को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत के सम्भ्रांत व्यापारियों एवं नागरिकों के साथ पहुंचकर चुनाव आयोग द्वारा संचालित एसआईआर गणना प्रपत्र/मतदाता फॉर्म्स के भरे जाने की प्रगति को लेकर बीएलओ से भेंट की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बीएलओ गणेश यादव व नगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर तैनात बीएलओ से फॉर्म सही ढंग से भरवाने के लिये सहयोग देने को कहा। वहीं विधायक विनय वर्मा ने बीएलओ के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनहित में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान दें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रह जायें। उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा से बात कर उन्हें निर्देशित किया कि प्रमुख चौराहों पर विशेष कैम्प लगाये जायें तथा डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से बीएलओ द्वारा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जायें। विधायक ने एसआईआर फॉर्म के भरने, जमा करने के कार्य में गांव व नगर पंचायत के नागरिकों को बीएलओ को कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
