पार्टी के उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करे कार्यकर्ता:प्रेम चंद्र मिश्रा
सिद्धार्थनगर स्नातक शिक्षक एमएलसी निर्वाचन 2026 की तैयारी को सुधारने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अभियान के क्षेत्रीय संयोजक प्रेम चंद्र मिश्र उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सिद्धार्थनगर जनपद में अधिकतम मतदाता पंजीकरण कराते हुए पार्टी के उम्मीदवार को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए संगठन पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 का मॉकड्रिल है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि को पूरे समर्पण के साथ अधिकतम मतदाता बनाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा 10 दिसंबर मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है अतः सभी कार्यकर्ता नेता अपने अपने क्षेत्रों ने सघन संपर्क अभियान चला कर मतदाता बढ़ाने का काम करे। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा स्नातक शिक्षक निर्वाचन भाजपा के वैचारिक आधार को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने विचार परिवार से जुड़े शिक्षण संस्थाओं में संपर्क कर अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण करवाए। उन्होंने कहा यह निर्वाचन केवल चुनाव नहीं बल्कि संगठन की शक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित करने का मंच है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने भी अभी से अपने अपने दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने का आवाह्न किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय के अनुसार बैठक में अभियान के जिला संयोजक अजय उपाध्याय,सह संयोजक दीपेंद्र चौधरी,वरिष्ठ नेता अरविंद उपाध्याय,संतोष शुक्ला, कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ला, राजेश दूबे,सचिदानंद चतुर्वेदी, सिद्धार्थ पाठक आदि लोग उपस्थित रहें।
