उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव से विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट-मुलाकात की। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने मंत्री से विधानसभा शोहरतगढ़ में ₹5 करोड़ की लागत से स्वीकृत मिनी स्टेडियम के शिलान्यास के उपरान्त स्टेडियम के मानक एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं विधायक विनय वर्मा ने मंत्री से आग्रह किया कि मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जायें। जिससे बच्चों और युवाओं को खेल सुविधाओं का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए किसी भी प्रकार की अनदेखी न होने पायें। विभागीय स्तर पर निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो। वहीं विधायक विनय वर्मा को मंत्री ने आश्वस्त किया कि शोहरतगढ़ के खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। जिसको लेकर विधायक विनय वर्मा ने अपने क्षेत्रवासियों की तरफ से मंत्री का आभार व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री से ₹5 करोड़ की लागत से स्वीकृत मिनी स्टेडियम के शिलान्यास के उपरान्त स्टेडियम के मानक एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर की विस्तृत चर्चा
- by Netra 24 Times
- 19/11/2025
- 20 Views
- 3 months ago
