सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ0 धीरेन्द्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ में एसआईआर चौपाल आयोजित किया। डॉ0 धीरेन्द्र यादव ने विधानसभा शोहरतगढ़़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सम्मानित लोगों के साथ चौपाल लगाकर एसआईआर संवाद किया और शत-प्रतिशत फॉर्म भरे जाये और कोई छूटने न पाये, इसके बारें में जागरूक किया। वहीं नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म 6 भराकर जमा कराने का अनुरोध भी किया। डॉ0 धीरेन्द्र यादव अपनी कई टीम बनाकर विगत 04 दिसम्बर से लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ और पूरे जिले में एसआईआर (SIR) जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने हेतु जागरूक और मदद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम हित, कृष्णा नन्दन, वीरेन्द्र कुमार, विकास, सत्यम, जोगेन्द्र, संजय, हरिश्चन्द्र यादव पूर्व प्रधान, पूर्व प्रधान मल्हू प्रसाद, पूर्व प्रधान भोकर, ग्राम प्रधान सुभाष, विनोद, विजय सहित तमाम क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सपा के डॉ0 धीरेन्द्र यादव ने चौपाल आयोजित कर क्षेत्रीय लोगों से किया संवाद
- by Netra 24 Times
- 14/12/2025
- 154 Views
- 2 months ago
