सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में मरीजों से अवैध रूप से पैसा वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे गरीब और जरूरतमन्द मरीजों से मनमाने ढंग से शुल्क वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कम्प मच गया है। वहीं सूत्रों के जानकारी के मुताबिक एन्टी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए बाहर से डिस्पोजल सिरिंज स्वयं खरीदकर लाते हैं, बावजूद उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। सरकारी अस्पतालों में जहां गरीब तबके के लोग मुफ्त या सस्ते इलाज की उम्मीद में आते हैं। वहीं उनसे अवैध रूप से रकम लेने का आरोप गम्भीर सवाल खड़ा करता है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह कर्मचारियों द्वारा मरीजों से पैसे लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मनमानी लम्बे समय से चली आ रही है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है। मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का है और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो शोहरतगढ़ के सीएचसी हॉस्पिटल के एक्सरे रूम के अन्दर डार्क रूम सहायक सुधीर कुमार की बतायी जा रही है। बहरहाल इस वीडियो पुष्टी संवाददाता नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि कुत्ते के काटने पर रेबीज के खतरे को रोकने के लिए एन्टी-रेबीज इंजेक्शन (रायबीज़ इंजेक्शन) लगाया जाता है। यह इंजेक्शन आमतौर पर 5 खुराकों में दिया जाता है, जो 0, 3, 7, 14 और 28 दिन पर लगाये जाते हैं।
सिद्धार्थनगर
सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों से अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
