Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

सांसद जगदम्बिका पाल के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ निकाला गया विशाल पद यात्रा समारोह

भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ सैकड़ों भाजपाई एवं स्कूली बच्चे पद यात्रा के कार्यक्रम में हुए शामिल।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयन्ती पूरे देश में रन फॉर यूनिटी के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में स्थित शिव बाबा मंदिर से मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों भाजपाई एवं स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर गाजा बाजा के साथ पद यात्रा निकाला। विशाल पद यात्रा 05 किलोमीटर की दूरी चलकर शोहरतगढ विकास क्षेत्र में स्थित चोडार तिराहा पर विशाल जनसभा को सम्बोधित कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रन फार यूनिटी’ राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर सोमवार को चोडार चौराहा पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य एकता और अखण्डता का सन्देश देना है। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाल बाबा उर्फ पीढ़ा बाबा ने प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा किये। शोहरतगढ नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं शोहरतगढ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इं0 अमित कुमार यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मोदी योगी के नेतृत्व में सरदार पटेल जी का अखण्ड भारत पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रहा है। कार्यक्रम को भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णपाल चौधरी व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए सरदार पटेल जी जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शोहरतगढ भाजपा मण्डल के अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने किया। और समापन चिल्हिया मण्डल के अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम मेंई सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान, राजकुमार मोदनवाल, मुकेश श्रीवास्तव, योगेन्द्र तिवारी व पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। पद यात्रा के दौरान सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेत्री साधना चौधरी, शोहरतगढ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल, शोहरतगढ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इं0 अमित कुमार यादव, मण्डल महामंत्री शोहरतगढ़़ अभिषेक चौधरी, अरविन्द चौधरी, शक्ति संयोजक संजय मिश्रा, विजय गुप्ता आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहें।