Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

सांसद जगदम्बिका पाल ने संसद में वर्ष 2025-26 के प्रथम बैच की पूरक अनुदान मांगों पर रखे अपने विचार

लोकसभा में वर्ष 2025-26 के प्रथम बैच की पूरक अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने महत्वपूर्ण हस्तक्षेप करते हुए सरकार के वित्तीय प्रबन्धन, विकास प्राथमिकताओं और सार्वजनिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत पूरक अनुदान मांगें देश की तात्कालिक विकास आवश्यकताओं, अवसंरचना निर्माण, सामाजिक सुरक्षा, कृषि-उत्पादकता और रोजगार सृजन के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मूल बजट प्रावधानों के अनुरूप ये अतिरिक्त निधियां उन क्षेत्रों में उपयोग की जायेगी, जहां तेजी से बढ़ते कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने हेतु वित्तीय समर्थन आवश्यक है। उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाये गये बिन्दुओं का उत्तर देते हुए स्पष्ट किया कि यह सरकार पारदर्शी वित्तीय अनुशासन, राजकोषीय जिम्मेदारी और परिणाम-आधारित व्यय के सिद्धान्तों का पालन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरक अनुदान कोई असामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक आवश्यक तंत्र है, जो बदलती परिस्थितियों और उभरती राष्ट्रीय आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सत्र के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े अनेक विकास कार्यों की प्रगति का भी उल्लेख किया और कहा कि केन्द्र द्वारा निरन्तर सहयोग मिलने से स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क-अवसंरचना तथा जनकल्याण योजनाओं में सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा अध्यक्ष और वित्त मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यह अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान तेज गति से विकास और जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।