Breking News
दिनांक 17 फरवरी 2026 को चिकित्सा महाविद्यालय के पावन प्रांगण में आयोजित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोहसिद्धार्थनगर माघ मेला बांसी के झूले पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलडुमरियागंज खैर इंटर कालेज बनगवा में मंगलवार को छात्र छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गयासबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोग
सिद्धार्थनगर

सांसद पाल ने शून्यकाल में बढ़नी (BNY) से देश के प्रमुख महानगरों हेतु नई रेल सेवाएं शुरू किये जाने का उठाया मुद्दा

लोकसभा के शून्यकाल में सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल ने बढ़नी रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: BNY) से जुड़े एक अत्यन्त महत्वपूर्ण विषय को बुधवार को सदन के समक्ष प्रभावशाली ढंग से उठाया। सांसद पाल ने कहा कि बढ़नी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक अत्यन्त संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर होने के कारण नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं तथा व्यापारिक आगन्तुकों के लिए भारत का प्रमुख प्रवेश द्वार है। उन्होंने जोर दिया कि बढ़नी की सामरिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्ता को देखते हुए यहां से देश के प्रमुख महानगरों-दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता हेतु नई रेल सेवाओं की आवश्यकता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वहीं सांसद पाल ने सदन के माध्यम से रेल मंत्रालय से अनुरोध किया कि इस सीमावर्ती क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा भारत-नेपाल मैत्री सम्बन्धों को और मजबूत करने के लिए बढ़नी (BNY) से नई रेल सेवाओं को यथाशीघ्र प्रारम्भ किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि नई रेल सेवाएं शुरू होने से न केवल स्थानीय जनता को अत्यधिक लाभ मिलेगा, बल्कि यह समूचे पूर्वांचल एवं भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।