लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी बाजार में लगने वाला छ: दिवसीय भव्य वार्षिक मेला 20 नवम्बर दिन गुरुवार से शुभारम्भ हो रहा है। यह जानकारी मेला समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र मौर्य उर्फ टाईगर ने दी। उन्होंने बताया कि मेला 20 नवम्बर दिन गुरुवार से 25 नवम्बर दिन मंगलवार तक संचालित होगा। मेले में आमजन के मनोरंजन के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले तथा अन्य आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह क्षेत्र का एक प्रमुख वार्षिक आयोजन है, जिसमें दूर दराज से लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
सिद्धार्थनगर
सिकरी बाजार के छः दिवसीय मेले का शुभारम्भ
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 24 Views
- 3 months ago
