पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत दिनांक 17.11.2025 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र कपिलवस्तु में अलीगढ़वा,बजहा,बाजार व थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर में जय किसान इण्टर कालेज,बांसी स्टैंड, चौक व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्या को सुना गया और निस्तारण किया गया।
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
01-म0उ0नि0 शाइस्ता प्रभारी एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर।
02 महिला आरक्षी सुनीता एंटी रोमियो स्क्वायड।
03 . आरक्षी प्रकाश एंटी रोमियो स्क्वायड।
04 महिला मुख्य आरक्षी मधु भारती एंटी रोमियो स्क्वायड।
