आज देशभर के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त के तहत किसानों को ₹18,000 करोड़ की सम्मान राशि का राष्ट्रव्यापी हस्तांतरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत प्राकृतिक समिट 2025 का कोयंबटूर (तमिलनाडु) से दोपहर 1 बजे भव्य उद्घाटन भी किया। इसी अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं किसानों को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। अब तक योजना की 20 किश्तों के माध्यम से ₹3 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है, जिससे करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सम्मानित व्यक्तियों में सच्चिदानंद पांडे, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, अमरनाथ सिंह, दिनेश सिंह, आज़ाद सिंह, माधव सोनी (प्रधान), अभय सिंह, अमित पांडे, जगलाल, सियाराम मौर्य, दिनेश सोनी, मानिक राम चौधरी, हृदय राम चौहान, रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, रमेश सोनी, धनीराम यादव, रफ़ीक, बालक राम चौधरी, हामिद (प्रधान), मुकेश मौर्य, विनोद यादव (प्रधान), मनीष यादव (प्रधान), राजकुमार कश्यप, रमेश यादव, पिंटू मिश्रा, रामतेज शुक्ला, राकेश यादव, संजय सिंह, बबलू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, रामपाल, रामजियावन, संजय तिवारी, बबलू तिवारी, जयवर्धन तिवारी शामिल रहे। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. एस. एन. सिंह, डॉ. मारकंडेय सिंह, डॉ. सर्वजीत, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, श्रीमती नीलम सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी सहित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा किसानों में योजना को लेकर अत्यंत उत्साह एवं संतोष देखा गया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- by Netra 24 Times
- 19/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
