बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत फेस वैरिफिकेशन होना चाहिए। संभव अभियान 5.0 के अन्तर्गत बीएचएनडी दिवस में सैम बच्चों को चिन्हित करते हुये आवश्यक दवायें उपलब्ध करायें तथा पोषण ट्रैकर एवं ई कवच पोर्टल पर फीडिंग करायें। टेक होम राशन सभी लाभार्थियों में वितरण करायें। बीएचएनडी दिवस में पोषाहार का वितरण कराये तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराकर फीडिंग भी करायें। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने निर्देश दिया कि टीएचआर प्लान्ट द्वारा प्रतिदिन उत्पादन किया जाये। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अन्तर्गत फीडिंग कराकर लाभार्थियों को लाभ दिलायें। गर्भवती महिलाओं का विवरण एवं सैम-मैम बच्चों का विवरण दर्ज कराये। आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम की मीटिंग अवश्य होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने डाटा फीडिंग शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो को चिन्हित कर समय से पोषाहार उपलब्ध कराये, बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया। इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने समस्त सी.डी.पी.ओ./सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि वीएचएनडी के माध्यम से सैम बच्चों, मैम बच्चे, गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सैम बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा होम विजिट पोषण ट्रैकर के प्रगति की समीक्षा की गयी। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, समस्त सी0डी0पी0ओ0, सुपरवाइजर व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 09 दिसम्बर 2025/ मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 10/12/2025
- 66 Views
- 2 months ago

Next Post