सिद्धार्थनगर 13 नवम्बर 2025/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेनसा, विकास खण्ड नौगढ़़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा उपस्थिति पंजिका को देखा गया। निरीक्षण के दौरान अन्तिमा एवं नितेष कुमार गुप्ता अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने 01 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा में बच्चों से वार्ता किया गया तथा जानकारी प्राप्त किया गया। इसके अलावा रसोई घर को देखा गया। मीनू के अनुसार भोजन बना था। इसके साथ ही छात्रावास को भी देखा गया। निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं कम्प्यूटर लैब को भी देखा गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 13 नवम्बर 2025/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेनसा, विकास खण्ड नौगढ़़ का औचक निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 14/11/2025
- 70 Views
- 3 months ago
