चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में थाना चिल्हिया मिशन शक्ति टीम के साथ थानाक्षेत्र चिल्हियां के ग्राम जीतपुर में बहू-बेटी सम्मेलन/जनचौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया। वहीं खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी और दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला सम्बन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। वहीं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष चिल्हियां राजेश कुमार तिवारी के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
