खुनुवां/सिद्धार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने एसएसबी चौकी खुनुवां पर थाना शोहरतगढ़ पुलिस, एलआईयू तथा एसएसबी व इण्डो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान सीओ ने किसी भी अवैध गतिविधियों इत्यादि के सम्बन्ध में तुरन्त सूचना देने हेतु बताया गया। इस दौरान प्रभारी आपरेशन कवच व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खुनुवां सहित एसएसबी, एलआईयू सहित कर्मचारीगण मौजूद रहें।
