ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र की छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने और सूचनाओं को तत्काल आदान प्रदान करने वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देशों से कराया अवगत।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान द्वारा आगामी त्यौहार व थानाक्षेत्र में शान्ति-व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु सन्तोष कुमार तिवारी के साथ थानाक्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गयी। वहीं सभी चौकीदार नियमित रूप से रात्रि गश्त करेंगे। संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तुरन्त थाना/112 को सूचना देंगे । बाहरी व्यक्तियों के गांव/मोहल्ले में ठहरने की जानकारी देंगे। चोरी, झगड़ा, अवैध शराब, जुआ, नशा जैसी गतिविधियों की सूचना समय से देंगे। साइबर फ्रॉड से लोगों को जागरूक करेंगे एवं घटना होने पर तुरन्त सूचना दिलवायेंगे। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल सूचना देंगे । किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र की छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने और सूचनाओं को तत्काल आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से गोष्ठी की गई, जिसमें ग्राम प्रहरियों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देशों को उनको अवगत कराया गया।
