तहसील व विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत जनता इन्टर कॉलेज असिधवा (चेतिया) में सांसद खेल महोत्सव के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत राय का आगमन हुआ।सर्वप्रथम उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मारुति नन्दन श्रीवास्तव एआरपी बांसी द्वारा किया गया। सीओ सुजीत राय ने अपने शुभाशीष में बच्चों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने एवं सांसद खेल महोत्सव को एक मुख्य मंच बताया, जिसके माध्यम से बच्चे राष्ट्र मण्डल खेलों, विश्व चैंपियनशिप ओलम्पिक खेलों आदि में प्रतिभाग कर सकेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन ने भी मुख्य अतिथि सुजीत राय का आभार व्यक्त किया और बच्चों को शुभाशीष दिया। उन्होंने समस्त मीडिया कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। सीओ सुजीत राय ने कबड्डी कोर्ट में खिलाड़ियों से मिलकर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में मारुति नन्दन श्रीवास्तव, खेल शिक्षक चन्द्रभान मौर्या, जगन्नाथ लाल श्रीवास्तव, लालचन्द, इमरान एवं समस्त विद्यालय परिवार, समस्त खेल शिक्षक, क्षेत्रीय समाजसेवी पवन कुमार अग्रहरि सहित समस्त कार्यकर्ता एवं बच्चों के अभिभावक गण का सहयोग रहा।
सिद्धार्थनगर
सीओ सुजीत राय ने सांसद खेल महोत्सव का किया समापन
- by Netra 24 Times
- 28/11/2025
- 48 Views
- 3 months ago
