पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव” के कुशल नेतृत्व में सोमवार को थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के स्वतन्त्रता सेनानी उदय राज बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेबरुआ विकास खण्ड बढ़नी थाना ढेबरुआ में जाकर छात्र/छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व नये कानून के बारें में जागरुक किया गया तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर-112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्प लाइन, 1076, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 108, एम्बुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्प लाइन, 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन, 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार हेड कांस्टेबल विवेकानन्द यादव, महिला आरक्षी मीरा रानी उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
स्वतन्त्रता सेनानी उदय राज बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेबरुआ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध व बचाव, नये कानून तथा साइबर अपराध सुरक्षा के बारें में किया जागरुक
- by Netra 24 Times
- 16/12/2025
- 221 Views
- 2 months ago
