भारत-नेपाल सीमा के चार स्थानों पर भारतीय सीमा में स्थापित द्वार का निर्माण कार्य हो रहा है। इन सभी स्वागत द्वार को करीब एक वर्ष पूर्व ही पूरा हो जाना चाहिए। लेकिन अभी तक यह नहीं बन सका है। इनमें पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय व इटवा खण्ड में 02-02 प्रवेश स्वागत द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को इसकी वर्चुअल समीक्षा बैठक की। कार्य विलम्ब होने से सम्बन्धित स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया। नेपाल से भारत में प्रवेश करने के सभी प्रमुख मार्ग पर स्वागत द्वार का निर्माण हो रहा है। पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खण्ड की ओर से ककरहवा और खुनुवां बार्डर पर प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। विशेष सचिव ने समीक्षा बैठक में कहा कि ककरहवा और खुनुवां प्रवेश स्वागत द्वार में कितना प्रतिशत कार्य हुआ है, इस पर अधिशासी अभियन्ता कमल किशोर ने बताया कि खुनुवां में कार्य प्रगति में वहां की पुलिस चौकी का परिसर भी आ रहा था। इसे संज्ञान में लेने के बाद विशेष सचिव ने कहा कि इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण दिया जाये। ककरहवा बार्डर पर कार्य 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है। इटवा खण्ड के सहायक अभियन्ता अरुण सिंह ने बताया कि बढ़नी व कोटिया बाजार का स्वागत द्वार जनवरी 2026 में तैयार हो जायेगा, यहां पर कार्य अन्तिम चरण में है। इसके बाद इन परियोजना की नियमित प्रगति से सम्बन्धित फोटो को ग्रुप पर देने का निर्देश दिया।
सिद्धार्थनगर
स्वागत प्रवेश द्वार निर्माण में विलम्ब पर शासन ने मांगा स्पष्टीकरण
- by Netra 24 Times
- 14/12/2025
- 245 Views
- 2 months ago
