थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी के टोला पड़रहवा में हरियाली के लकड़ी के माफिया ठेकेदार दुश्मन बने हुए हैं। आपको बता दें कि ठेकेदार बिना किसी रोक टोक के धड़ल्ले से भरे आम का पेड़ कटवा रहे हैं, जिसको लेकर जिम्मेदार खामोश बने हुए हैं। वहीं हरे आम का पेड़ काटकर ट्रॉली पर लोड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हरे आम के मोटे-मोटे पेड़ों की कटान का हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हरे आम की पेड़ की कटाई वैध है या अवैध ? ग्राम पंचायत मदरहना जनूवी के टोला पड़रहवा में 17/11/2025 को 02 आम के पेड़, महला में 18/11/2025 को 01 आम का पेड़ और पिपरहवा में 19/11/2025 को 03 आम का पेड़ काटा गया है।
सिद्धार्थनगर
हरियाली के दुश्मन बने लकड़ी के माफिया ठेकेदार, वैध या अवैध हरे आम की पेड़ की कटाई
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 108 Views
- 3 months ago
