गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम वर्तमान में पूरे जनपद सहित उत्तर प्रदेश में चल रहा है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत नई मतदाता सूची तैयार की जा रही है, जिसे आगामी नगर निकाय, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, बीडीसी तथा अन्य स्थानीय चुनावों में अन्तिम रूप से मान्य माना जायेगा। उक्त बातें विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने क्षेत्रवासियों से कहीं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पोलिंग स्टेशन बदल सकते हैं, लेकिन मतदान का अधिकार केवल उसी सूची के आधार पर मिलेगा, जिसमें आपका नाम दर्ज होगा। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने अपील कहते हुए कहा कि 11 दिसम्बर से पहले अपने तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें। आपका एक वोट न केवल आपका अधिकार है, बल्कि क्षेत्र और लोकतन्त्र की मजबूती का आधार भी है।
सिद्धार्थनगर
11 दिसम्बर से पहले अपने तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें – विधायक
- by Netra 24 Times
- 04/12/2025
- 48 Views
- 3 months ago
