जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को 33वें जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। दो दिन तक चलने वाले समारोह में ब्लॉकवार बच्चे विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने समारोह का औपचारिक शुभारम्भ बच्चों से मार्च पास्ट की सलामी लेकर व गुब्बारे हवा में छोड़कर किया। गत वर्ष की चैम्पियन विकास खण्ड बढ़नी के प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा की मोहिनी ने मशाल लेकर मैदान का एक चक्कर लगाया और मुख्य अतिथि को सौंपा। इस मशाल से मुख्य मशाल को प्रज्ज्वलित किया गया। जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी ने सभी को क्रीड़ा शपथ दिलाया। विकास खण्ड खुनियांव के प्राथमिक विद्यालय करही खास, उसका के कम्पोजिट विद्यालय परसा खुर्द व नौगढ़ के कम्पोजिट रेहरा व प्राथमिक बर्रोहिया खालसा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहना मिली। इन बच्चों को सांसद द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया और बच्चों ने पीटी प्रदर्शन किया। वहीं सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है़। बस उन्हें निखारने की जरूरत है़। बच्चों के प्रदर्शन को देखकर लगता है़ कि शिक्षकों ने काफी मेहनत किया है़। भाजपा सरकार ने बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास किये हैं। प्रतिभागी बच्चों एवं टीमों को सफलता की शुभकामनाएं दिया। बीइओ खुनियान्व महेन्द्र कुमार ने अतिथियों ने स्वागत किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। बी0के0 मिश्र
के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, समस्त बीईओ व जिला समन्वयक सहित राधेरमण त्रिपाठी, योगेन्द्र पाण्डेय, रमेश मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, कलीमुल्लाह, जीशान खलील, सुधाकर मिश्र, इन्द्रजीत यादव, रविन्द्र गुर्जर, महेश कुमार, गुलाम हुसैन, अभय पाण्डेय, सुषमा सिंह, महेश कुमार, सत्येन्द्र गुप्ता, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
33वें बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ रंगारंग शुभारम्भ
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 64 Views
- 3 months ago
