अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आशीष पाण्डेय के अगुवाई मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौपा ज्ञापन सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा सिद्धार्थ नगर जनपद के विधानसभा कपिलवस्तु के माननीय लोकप्रिय जनप्रिय भगवा विधायक श्याम धनी राही को फार्मासिस्ट विभिन्न बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करना केंद्र सरकार से मुख्य मांगों मे शेड्यूल को खत्म करना, ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, CHO की भर्ती मे फार्मासिस्ट को अर्हता, होलसेल लाइसेंस मे फार्मासिस्ट की अनिवार्यता जैसे मुद्दे शामिल रहे है। विधायक ने हम सब की बातो को गंभीरता से सुनते हुए हम सभी के मांगों को योगी अदित्यनाथ तक पहुंचाने के लिए आश्वासन दिए है तथा अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को बिहार चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ से मिलाने का आश्वासन दिया।
हमारे साथ संगठन के जिला महामंत्री कौलेश्वर चौबे , जिला मीडिया प्रभारी शुभम चतुर्वेदी , संगठन मंत्री दिनेश कुमार ,जिला सचिव सौरभ पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष चतुर्वेदी सक्रिय सदस्य परवेज आलम की उपस्थित रही।
सिद्धार्थनगर
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ( ABPA ) के लोगों ने विधायक श्याम धनी राही से मिलकर सौपा ज्ञापन पत्र
- by Netra 24 Times
- 06/11/2025
- 291 Views
- 3 months ago
