पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10/11/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना मिश्रौलिया के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत जनक नंदिनी बाल विद्या मंदिर गौरडीह में मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में जाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया। व जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नए आपराधिक कानून के प्रति जागरूक किया गया तथा निबंध प्रतियोगिता करायी गयी ।
मिशन शक्ति टीम –
01. उ0नि0 श्याम कन्हैया दुबे सिद्धार्थनगर।
02.हे0 का0 उमेश कुमार सिद्धार्थनगर।
03. का0 लल्लन सिद्धार्थनगर।
04.का0 बेचन यादव सिद्धार्थनगर।
05.महिला कांस्टेबल नीलम सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर
थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा जनक नंदिनी बाल विद्या मंदिर गौरडीह में मिशन शक्ति 5.0 तथा नये कानून के सम्बन्ध में बालिकाओं/महिलाओं को जागरुक किया गया
- by Netra 24 Times
- 11/11/2025
- 24 Views
- 3 months ago

Next Post