ऊर्जा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के सम्मानित बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई ऐतिहासिक “बिजली बिल राहत योजना- 2025”
उपभोक्ता इसका अवश्य लाभ लें।
हनने माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि इस ऐतिहासिक योजना को जन-जन तक पहुँचाने में नेतृत्व प्रदान करें।
ये राहत योजना आगामी 1 दिसंबर से लागू होगी और तीन चरण में तीन महीने तक चलेगी।
इतनी उदार राहत योजना पहले कहीं नहीं आई; कभी नहीं आई।
इस ऐतिहासिक योजना में…
-लेट पेमेंट सरचार्ज (दंड एवं व्याज) में 100 प्रतिशत तक की छूट दिया है। यह छूट तीनों चरण में उपलब्ध होगी।
– बिल के मूलघन में भी पहली बार 25 प्रतिशत तक की भारी छूट दी है।
– बकाया बिल और वर्तमान बिल को अलग किया गया है।
– अब नियमित बिल भरने वाले अपना पिछला बकाया रुपया 500/750 की आसान किश्तों में भर सकते हैं। इस पर बाक़ी रकम पर कोई व्याज नहीं लगेगा।
– सामान्य से बढ़ा हुआ बिल आने पर औसत बिल भरने का प्राविधान किया है।
-आपराधिक केसों में निर्धारित कर पर 50 प्रतिशत तक छूट दी गई है
