सिद्धार्थनगर- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) चौरासी, विकासखंड उस्का बाज़ार अतर्गत ग्राम महदेवा तिवारी स्वास्थ्य उपकेंद्र चौरासी सिद्धार्थनगर में वाणी फाउंडेशन द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय समुदाय के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुआ, क्योंकि क्षेत्र के कई ऐसे लोग जो आँखों की जाँच और उपचार करवाने में असमर्थ थे, उन्हें इसका सीधा लाभ प्राप्त हुआ। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की जाँच, आँखों की रोशनी से संबंधित समस्याएँ, जलन, एलर्जी और अन्य नेत्र रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त, आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयाँ, चश्मे तथा आगे के उपचार सम्बन्धी परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किया गया। शिविर के साथ-साथ CHO देवेंद्र यादव द्वारा BP और शुगर की दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली। इस दौरान लगभग 45 से 50 लोगों को नि:शुल्क जांच किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में CHO देवेंद्र यादव द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उन्होंने शिविर के आयोजन, सूचना प्रसार, मरीजों के पंजीकरण और समन्वय में सक्रिय सहयोग दिया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में वाणी फाउंडेशन द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 14/11/2025
- 78 Views
- 3 months ago
