Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

पं0 जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती बड़ी श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई

जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती बड़ी श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ नेहरू  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नेहरू  के द्वारा दिखाये गये मार्ग राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता, समानता, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार कार्य करती रहेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू  वह महापुरुष थे, जिन्होंने स्वतन्त्र भारत की नींव मजबूत विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैज्ञानिक सोच पर रखी। आज उनकी जयन्ती पर हम सभी उनके आदर्शों को नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि देश में भाईचारे, समान अवसर और विकास की भावना को आगे बढ़ाते रहेंगे। आज उनकी जयन्ती पर हम सब यह संकल्प लेते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों के अनुरूप जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाती रहेगी। नेहरू  को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह एवं अनिल सिंह अन्नू ने कहा कि नेहरू  का व्यक्तित्व केवल एक राजनेता का नहीं था, बल्कि एक दूरदर्शी राष्ट्र-निर्माता का था। बच्चों के प्रति उनका प्रेम, युवाओं से उनकी अपेक्षाएं और लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर अकील अहमद मुन्नू, गंगेश्वर राय, सादिक अहमद, हृषिकेश मिश्रा, इश्तियाक चौधरी, रियाज मनिहार, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ0 प्रमोद कुमार, सन्तोष चौधरी, शौकत अली, अंकित शर्मा, अवध बिहारी, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।