कठेला/सिद्धार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व शुक्रवार को “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0 ”/मिशन शक्ति फेज 5.0/ साईबर जागरूकता के तहत पचपेड़वा मे बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा से सम्बन्धित एकत्रित महिलाओ की सुरक्षा सम्मान व स्वालम्बन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर देश के सामने एक नयी मिशाल बनाकर पेश करने हेतु जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलो जैसे चौराहों/बाजारों/कोचिंग संस्थान व को असमाजिक तत्वों व शोहदों/मनचलों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी/अभ्रदता/अश्लील प्रदर्शन व टिप्पणिओ कि घटना से बचने हेतु सभी को शासन द्वारा जारी महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन जैसे 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, यू0पी0 112 पुलिस सहायता हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए), 101 अग्निशमन हेल्पलाइ, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन से सम्बन्धित सेवाओं व बृहद स्तर पर चलाये जा रहा “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” सम्बन्धी अभियान के तहत शून्य एफआईआर’ (Zero FIR) की अवधारणा, E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केन्द्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया एवं हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित पैम्फलेट भी वितरित किये गये। इस दौरान उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव, महिला कांस्टेबल मधुबाला यादव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
