डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17/11/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत ग्राम सभा सिंगारजोत में मिशन शक्ति के सम्बन्ध में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृ शक्ति को सम्बल निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया व जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,108, एंबुलेंस सेवा,1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड हेल्पलाइल आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम का विवरण—
01.उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय, तालीमुद्दीन खान थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.मुख्य आरक्षी धनंजय दुबे थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.आरक्षी अर्जुन यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.महिला आरक्षी इंद्रा तिवारी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
