प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने कस्बे के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर मंगलवार को राप्ती नदी में मछली के बच्चों को डाला गया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने नदी में रिवर रैंचिंग मछलियों के बच्चों को छोड़ा गया है। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राप्ती नदी में रिवर रैंचिंग-जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मत्स्य विकास मंत्री ने उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम द्वारा उपलब्ध कराई गईं एक लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज रोहू, कतला और नैन मछली के बच्चों को नदी में डाला गया है। इस अवसर पर मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे बसे मछुआ समुदाय के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है। प्रयास यही है कि इनके आय में वृद्धि हो और रोजगार के साधन बढ़े। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ने मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद से सिद्धार्थनगर जिले में एका पार्क खोले जाने की मांग किया। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धार्थनगर जिला मछली उत्पादन में अग्रणी जिला है। यहां एका पार्क बन जाने से रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे।
सिद्धार्थनगर
सांसद जगदम्बिका पाल ने सिद्धार्थनगर जिले में एका पार्क खोले जाने की मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद से किया मांग
- by Netra 24 Times
- 19/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
