पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा आनलाइन फ्राड का शिकार हुए ग्राम बेलबनवा अन्तर्गत थाना कठेला समय माता के हरिलाल पुत्र परमेश्वरी निवासी ग्राम बेलबनवा का ₹49900/- जो साइबर फ्रॉड के जरिए खाते से डेबिट हो गया था। उक्त के सम्बन्ध में थाना कठेल समयमाता व साइबर सेल सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को हरिलाल के साथ फ्राड हुए शत-प्रतिशत पैसे को वापस कराया गया। थाना कठेला समयमाता व साइबर टीम पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आवेदक द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस दौरान धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम में उप निरीक्षक नन्हे लाल मिश्रा, महिला आरक्षी ज्योति पाण्डेय उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने शिकायतकर्ता के खाते से ऑनलाइन फ्राड किये गये धनराशि ₹49900/- को कराया गया वापस
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
