उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी से विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने उनके सरकारी आवास पर भेंट-मुलाकात हुई और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी से ज्यादा वाले क्षेत्र की छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण कराने के उद्देश्य से तहसील-शोहरतगढ़ में परगना नौगढ़ के ग्राम पैकी खास में अल्पसंख्यक डिग्री कालेज की स्थापना के लिए प्रस्ताव मंत्री जी को प्रस्तुत किया। इसके लिए कुल 08 विभिन्न गाटों पर 1.030 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जिसके क्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर ने उक्त चिन्हित भूमि के 15 किलोमीटर की परिधि में संचालित महाविद्यालयों की सूची उपलब्ध कराते हुए विभागीय अनापत्ति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही किये जाने का अनुरोध भी मंत्री से किया है। वहीं जिलाधिकारी एवं विभाग से एनओसी मिलते ही अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा। विधायक विनय वर्मा ने सबका साथ सबका विकास को लेकर कहा कि यह कदम छात्रों व शिक्षा व्यवस्था के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा।
सिद्धार्थनगर
विधायक ने मंत्री से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
