उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री व पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान से विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास 07 कालिदास मार्ग पर स्नेहिल भेंटकर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने मंत्री से अपने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। तत्पश्चात विधायक विनय वर्मा ने राज्यसभा सदस्य संजय सेठ की पूज्य माता के देवलोकगमन उपरान्त लखनऊ स्थित निज आवास (8/1, विक्रमादित्य मार्ग) पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा के साथ मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
विधायक ने राज्यसभा सदस्य संजय सेठ की मृत्यु उपरान्त व्यक्त की नोक संवेदनाएं, जेल मंत्री से भी की मुलाकात
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 19 Views
- 3 months ago
