स्थानीय शिवपति इण्टर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को ब्लाक स्तरीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लाक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में असीम प्रतिभाएं हैं। उन्हें अगर अच्छे ढंग से प्रशिक्षण व अवसर मिले तो वह अपने क्षेत्र का नाम अवश्य रोशन करेंगे। बच्चों के खेल प्रतिभा को निखारने में जो भी सहयोग की जरूरत होगी उसे पूरा करने का प्रयास होगा। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय लेदवा की मोनी प्रथम, इटवाभाट की रागनी द्वितीय और गणेशपुर की सुहानी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में महली की उषा प्रथम, बंदिनी द्वितीय, कोइरीडीहा की रोशनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि 200 मीटर दौड़ में महली की उषा प्रथम, कोईरीडीहा की धनतेरस द्वितीय और सन्तोरा की महिमा तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में गणेशपुर के राहुल प्रथम, सिकटीहवा के आकाश द्वितीय और टड़िया के अरविन्द तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सिहोरवा के शमसुद्दीन प्रथम, सिटीहवा के आकाश द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 200 मीटर दौड़ में सिकटीहवा के आकाश प्रथम ,कोइरीडीहा के जितेंद्र द्वितीय और अरविंद तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में कोइरीडीहा व कबड्डी नकथर विजेता रही। जूनियर बालक व बालिका वर्ग पीटी प्रतियोगिता में भादमुस्तकम की टीम विजेता, सांस्कृतिक कार्यक्रम में डोहरिया खुर्द और भाद मुस्तकम विद्यालय की टीम का दबदबा रहा। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, मनोज यादव, विक्रम प्रसाद यादव, रामविलास यादव, सुधाकर मिश्रा, रत्नेश सोनी, रामदास मौर्य, शिवशंकर यादव, पप्पू यादव, लालजी यादव, संजीव राम, सुनील कुमार, सन्तोष कुमार, पृथ्वी पाल, दधीचि कुमार, तुलसीराम, अमरेश कुमार, रवि ओझा, सरोज रानी, रश्मि शर्मा, कल्पना, लाल बहादुर, जीत बहादुर चौधरी आदि लोग मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
खेल प्रतियोगिता में लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चे हुए खुश
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 22 Views
- 3 months ago
