पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया में बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी। दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला सम्बन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, मुख्य आऱक्षी अविनाश सिंह, आऱक्षी पवन मौर्या, महिला आरक्षी उर्मिला देवी, आरक्षी मंजू सरोज उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने सिरसिया गांव की महिलाओं को महिला के प्रति होने वाले अपराध, गुड टच तथा बैड टच के प्रति आत्म निर्भर व हेल्पलाइन नम्बरोंं के बारें में दी जानकारी
- by Netra 24 Times
- 21/11/2025
- 18 Views
- 3 months ago
