पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेन्दु सिंह के कुशल निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मय टीम द्वारा शुक्रवार को मु0अ0सं0 159/2025 धारा 80(2),85 BNS व 3/4 डीपीएक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर धनगढवा मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। वहीं वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता में अमित पुत्र रामपाल निवासी मिठौवा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर और अमरावती पत्नी रामपाल निवासी मिठौवा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर हैं। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह, उप निरीक्षक गोरखनाथ, कांस्टेबल अवधेश कुमार व महिला कांस्टेबल अनुराधा गुप्ता उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी 02 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
