जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे गये गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एवं जमां किये गये प्रपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुये सभी मतदाताओं को घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लायें। जो लेखपाल अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको फील्ड में भेजकर कार्य में प्रगति लायें। जिन बीएलओ की प्रगति कम है उनके सहयोग में किसी कर्मचारी को लगाकर कार्य में प्रगति लायें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में रूचि न लेने के कारण ए.ई.आर.ओ./खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़, सेक्टर ऑफिसर/खण्ड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जोगिया का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, उपजिलाधिकारी न्यायिक शशांक शेखर राय, तहसीलदार एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील नौगढ एवं तहसील बांसी़ के मतदाता पंजीकरण केन्द्र का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
