आज दिनांक 22.11.2025 को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन के आदेश के क्रम में, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ अभिषेक महाजन के मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में साइबर अपराध से सम्बन्धित संचालित विभिन्न पोर्टल के सम्बन्ध में जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों हेतु 03 दिवस के कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक 22.11.2025 को साइबर कमांडो उ0नि0 उपेन्द्र कुमार सिंह गोरखपुर जोन, गोरखपुर के द्वारा पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से सम्बन्धित विभिन्न पोर्टल Google एलईआरएस, आई0पी0डी0आर0 पोर्टल, नेटवर्क मानिटरिंग पोर्टल आदि के बारे की जानकारी दी गयी तथा हैकिंग, पहचान की चोरी, आनलाईन धोखाधड़ी और अन्य प्रकार के साइबर-संबंधी अपराध की घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । उक्त कार्याशाला में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना पंकज कुमार सिंह जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी / कर्मचारीगण व थानों के साइबर अपराध से सम्बन्धित विवेचनाओं के विवेचकगण, कम्प्यूटर आपरेटर, सर्बिलांस सेल, क्राइम ब्रान्च तथा जनपद के थानो/शाखाओं में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रशिक्षण दिया गया ।
सिद्धार्थनगर
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की मौजूदगी में साइबर अपराध से सम्बन्धित संचालित विभिन्न Google एलईआरएस पोर्टल, आई0पी0डी0आर0 पोर्टल, नेटवर्क मानिटरिंग पोर्टल आदि के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 21 Views
- 3 months ago

Previous Post